फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधिक दाम वसूलने पर 27 किलो सब्जी, 23 किलो मीट किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने सात दुकानों का किया निरीक्षण, 15 हजार रुपये लगाया जुर्माना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। पूह खंड में अधिक दाम पर सब्जी बेचने पर दुकानों की सब्जी जब्त की और जुर्माना भी लगाया। शुक्रवार को निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूह हरीश शर्मा ने पूह ब्लॉक के स्पीलो और डुबलिंग में सात दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति पूह ने दुकानों की रेट लिस्ट की जांच की। इस दौरान तीन विक्रेताओं से अधिक दाम पर सब्जी वसूलने और मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर 27 किलोग्राम सब्जी और 23 किलो ग्राम मीट जब्त किया। साथ ही 15 हजार, 740 रुपये जुर्माना भी लगाया। डीएफएससी धनवीर ठाकुर ने कहा कि जिले के सभी दुकानदार दुकान पर सूची लगाएं। प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, वर्ना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें