नेरवा में शिविर के दौरान नेत्र जांच करते चिकित्सक। संवाद
चौपाल (रोहड़ू)।
सिविल अस्पताल नेरवा में निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर लगाया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग एवं मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 220 वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच की। तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल के निदेशक केशव राम लोदटा ने बताया कि जिन लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया है, उनका निशुल्क ऑपरेशन अगले शिविर में किया जाएगा।