फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध करवाए विभाग : उपायुक्त

सार

रिकांगपिओ में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में घरेलू नल कनेक्शन से स्वच्छ जल आपूर्ति और गांव स्तरीय जल समितियों की भूमिका पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जल स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। बैठक में लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध करवाने पर चर्चा की गई। उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि जिला जल स्वच्छता मिशन का उद्देश्य घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध करवाना है। हर ग्रामीण के घर तक नल के माध्यम से पीने योग्य पानी पहुंचाना है। इसके अलावा खुले में शौच मुक्त स्थिति बनाए रखना और बेहतर स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देना, जल और स्वच्छता की योजनाओं के कार्यान्वयन, विशेष रूप से महिलाओं को शामिल करना, पानी के नमूनों की नियमित जांच के लिए फील्ड टेस्ट किट और प्रयोगशालाओं का उपयोग करना शामिल है। उपायुक्त ने जिले की गांव स्तरीय पानी से संबंधित समस्याओं की शिकायत व्यक्तिगत तौर पर करने के बजाए गांव स्तरीय पानी समिति के माध्यम से करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें