नित्थर (कुल्लू)। भूस्खलन के कारण मकान पूरी तरह ढह जाने से बुजुर्ग दंपती बेघर हो गया है। जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर ने पीड़ित बख्ता गांव के कर्मचंद की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने कहा कि पीड़ित की मदद नकद धन राशि और श्रमदान से की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है।