लोकजन वेलफेयर सोसायटी शगुन के परिजनों को सहयोग राशि का चैक देते हुए। संवाद
ठियोग (रामपुर बुशहर)। लोकजन वेलफेयर सोसायटी ब्लड कैंसर से पीड़ित दस वर्षीय बालिका की मदद के लिए आगे आई है। सोसायटी ने कैंसर पीड़ित बेटी के परिजनों को 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया है। यह बेटी गांव खील भाईला, डाकघर दरभोग की निवासी है। सोसायटी के सदस्यों ने बालिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष राजेश गाज्टा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जियालाल साधक, मुख्य सलाहकार डॉ. तनेंद्र, महासचिव अश्वनी कुमार, राजेंद्र योगी, डॉ. सुरेश कुमार, ईशान तथा सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। संवाद