फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सैनिक बोर्ड के गठन के लिए सरकार का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर )। मोगड़ा पंचायत निवासी एवं अर्धसैनिक बल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नंदलाल नेहलठू ने सैनिक बोर्ड के गठन के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों की यह मांग पिछले कई वर्षों से लंबित थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल के पदाधिकारियों ने प्रदेश के 12 जिलों में रैलियां निकालकर बोर्ड गठन की मांग उठाई थी। इस मांग को पूरा करवाने में महासचिव वीर सिंह ठियोग, प्रवक्ता कटोच पालमपुर सहित अन्य पदाधिकारियों की भी अहम भूमिका रही। नंदलाल नेहलठू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोर्ड का गठन कर अर्धसैनिक बलों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की है। उन्होंने कुछ बाहरी लोगों की ओर से बोर्ड गठन का श्रेय लेने की कोशिशों की कड़ी निंदा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें