नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की देहरा पंचायत की बोटा-पलकानी सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है। सड़क के दुरुस्त होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं बोटा, पलकानी और छछपढ़ के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग नित्थर का आभार जताया है। लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब थी। जगह-जगह गड्ढे और पत्थर पड़े थे। इस कारण सड़क बेहद तंग हो गई थी। अब सड़क की हालत सुधारी गई है। बोटा-पलकानी गांव के राजीव भारती, प्रदीप काजी, सतपाल, संतोष कुमार, गुलजारी लाल और बिशना सहित अन्य ग्रामीणों विभाग का आभार जताया है।