फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

विज्ञापन
ठियोग में भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
ठियोग में भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
विज्ञापन

. विभिन्न केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल ठियोग ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। सभी ग्राम केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। उनके राष्ट्रवादी विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय के निर्देशानुसार सभी ग्राम केंद्रों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ-साथ डिजिटल प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन की डिजिटल गतिविधियों, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और डिजिटल माध्यमों से संगठन को मजबूत बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के आधिकारिक सरल (एसएआरएएल) एप के माध्यम से प्रमाणपत्र डाउनलोड किए। विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम केंद्रों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी आदर्शों पर चलने, भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय श्याम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंदु वर्मा, प्रदेश सह-संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ नरेश शर्मा, जिला महामंत्री संजय वर्मा, रामकृष्ण, देवी सिंह, किशन वर्मा, केसर वर्मा और अजय शर्मा सहित विभिन्न ग्राम केंद्रों में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें