फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निचार में कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निचार में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। ग्रामीणों ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि भी दी। इस दौरान केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई। रविवार को बीडीसी सदस्य सुनील माथास की अगुवाई में पंचायत निचार, वरिष्ठ नागरिक सभा, महिला मंडल ग्रादे, पूजे, ग्रांगे, निगानी, काश्पो, चूस्तो, निचार, राइजिंग स्टार और रॉयल क्लब युवक मंडल सहित ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। यह कैंडल मार्च से निचार बस अड्डे से शुरू होकर आरा मशीन होते हुए वापस बस अड्डे तक निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से इस हमले में शामिल पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों को ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग की। उन्होंने हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। इस मौके पर कांति देवी नेगी, रामू देवी नेगी, ज्ञान देवी नेगी, रंजू नेगी, सुशीला देवी नेगी, कांता नेगी, चंद्र नेगी, दीपक नेगी, रोहित नेगी, भारत भूषण नेगी, अविनाश नेगी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें