फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदाओं से निपटने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर महाविद्यालय के भूगोल विभाग ने मंगलवार को आपदा न्यूनीकरण योजना विषय पर पीपीटी प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भूगोल संकाय के डॉ. जितेंद्र साहनी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आपदा न्यूनीकरण योजना पर पीपीटी प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा बॉयज और गर्ल्स हॉस्टलों का फील्ड सर्वेक्षण कर तैयार की गई रिपोर्ट साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं, उनके कारणों, प्रभावों और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और आग जैसी संभावित आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावी सुझाव प्रस्तुत किए गए। डॉ. जितेंद्र साहनी ने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक सर्वेक्षण और प्रस्तुतियां विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति समझ और जिम्मेदारी विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सुझावों को और बेहतर बनाने के लिए आगे कार्य किया जाएगा और सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें