फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में पौष्टिक व्यंजनों की लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
आनी स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाई पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विद्यार्थियों ने तैयार किए तरह-तरह के व्यंजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सोमवार को पौष्टिक व्यंजनों की खुशबू बिखरी। राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर स्कूल के हेल्थ केयर एवं ऑटोमोबाइल ट्रेड के विद्यार्थियों ने विभिन्न पौष्टिक और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए। विद्यार्थियों ने गुलाब जामुन, रसगुल्ला, वेज पनीर बॉल्स, शिमला परांठा, पतरोड़ा, हलवा, फ्राइड राइस, नारियल बर्फी, बालूशाही और वेज क्वेसाडिल्ला सहित अनेक व्यंजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम हेल्थकेयर शिक्षिका यामिनी भारद्वाज और ऑटोमोबाइल शिक्षक नितेश ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य शालू ठाकुर ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें