फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण एवं अध्ययन कैंप में पीएमश्री विद्यालय आनी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
राष्ट्रीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण एवं अध्ययन कैंप में पीएम श्री विद्यालय आनी का उत्कृष्ट प्रद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू) । रेडक्रॉस सोसायटी के सौजन्य से बीबीके डीएवी कॉलेज अमृतसर पंजाब में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण एवं अध्ययन राष्ट्रीय कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व जिला कुल्लू के दो काउंसलर और 13 स्वयंसेवियों ने किया। पीएमश्री विद्यालय आनी के प्रवक्ता हिंदी डोला राम शर्मा और साईं स्टार स्कूल कुल्लू की प्रवक्ता जयवंती के नेतृत्व में पांच विद्यार्थी मनीष, अनुज, पवन, अभिमन्यु गांधी और प्रियांशु पीएम श्री विद्यालय आनी से, तीन विद्यार्थी डीएवी स्कूल मोहल और पांच विद्यार्थी साईं स्टार स्कूल कुल्लू से प्रतिभागी रहे। प्रवक्ता डोला राम शर्मा ने बताया कि कैंप में निश्चित समयसारिणी के अंतर्गत अंतरराज्यीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और रेडक्रॉस आधारित प्रदर्शनी और परेड का आयोजन किया गया। पीएमश्री आनी के विद्यार्थियों ने जिला के अन्य विद्यार्थियों के साथ लोकनृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय और समूहगान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने अमृतसर में स्थित ऐतिहासिक स्थलों स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर आदि का भ्रमण भी किया। उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा जिला कुल्लू अमर चंद चौहान ने विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें