संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के पूह, कल्पा और निचार तीन खंड में शनिवार को स्वर्ण छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूह खंड के छात्रों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूह को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां 4 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि केवल 1 छात्र अनुपस्थित रहा। कल्पा खंड के छात्रों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ में परीक्षा दी। इस केंद्र पर 15 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 8 छात्र अनुपस्थित रहे। निचार खंड के छात्रों के लिए परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावा नगर में केंद्र बनाया गया था। यहां 12 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 14 छात्र उपस्थित नहीं हो पाए।