फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में 139 छात्रों ने दी भूगोल विषय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को पूरे प्रदेश में जमा दो कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा करवाई। रामपुर के दो परीक्षा केंद्रों में भी छात्रों ने भूगोल की परीक्षा दी। रामपुर में आयोजित दो परीक्षा केंद्र राजकीय पदम छात्र स्कूल रामपुर और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में 139 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें 7 विद्यार्थी राज्य मुक्त विद्यालय के थे। यह परीक्षा सुबह 9 बजे लेकर 12 बजे तक हुई। परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया गया। इसके अलावा छात्रों और परीक्षकों ने भी मास्क पहना। विद्यार्थियों के परीक्षा देने से पहले साबुन और सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए। 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा को शिक्षा बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च के बाद स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

रामपुर पदम छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को स्कूल में पूरी तैयारियों के साथ भूगोल विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 67 नियमित छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 7 छात्र राज्य मुक्त विद्यालय के शमिल रहे।
वहीं, राजकीय कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य रतन गुप्ता ने बताया कि 12वीं के 65 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा हाल को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें