रोहडू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों से ली जा रही 2450 कंपार्टमेंट परीक्षा फीस का विरोध किया है। छात्रों का आरोप है कि शिक्षा बोर्ड और स्कूल प्रबंधन की लेटलतीफी का खामियाजा स्कूल विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। शिक्षा बोर्ड ने छात्रों से कंपार्टमेंट के ऑनलाइन आवेदन तो मांगे पर गेटवे लिंक स्कूल को नहीं दिया। उस समय छात्र अपने पेपरों का आवेदन नहीं कर पाए। अब गेटवे लिंक खुला तो फीस 450 रुपये की जगह 2450 हो गई। छात्रों को लेट फीस के साथ ही आवेदन के लिए बोर्ड अपनी गलती विद्यार्थियों के सिर पर थोप रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक पंकज शर्मा ने शिक्षा बोर्ड से फीस को कम करके 450 रुपये करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी यदि फीस को कम नहीं गया तो छात्रों को लामबंद कर प्रदेश भर में शिक्षा बोर्ड के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।