फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 अभ्यर्थियों ने दी भाषा अध्यापक की परीक्षा

विज्ञापन
रिकांगपिओ में भाषा अध्यापक की परीक्षा देकर स्कूल से बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से आयोजित भाषा अध्यापक हिंदी (एलटी) की परीक्षा रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में आयोजित हुई। इस परीक्षा में 50 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें लड़कियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

रिकांगपिओ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं परीक्षा केंद्र अधीक्षक अशोक नेगी ने बताया कि परीक्षा केंद्र में एक उपाधीक्षक प्रवक्ता ठाकुर सिंह, 4 पर्यवेक्षक और 3 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। परीक्षा इंचार्ज एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार भी परीक्षा केंद्र पर विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं परीक्षा के दौरान कल्पा ब्लॉक नायब तहसीलदार गोपाल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा इंचार्ज ने बताया कि परीक्षा संतोषजनक और शांतिपूर्वक हुई। हमीरपुर से आए असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर गोपाल दास भी इस परीक्षा केंद्र में उपस्थित थे। इसमें 170 प्रश्नों के कुल 85 अंक की परीक्षा का समय 2 घंटे (10 से 12 बजे) रहा।
परीक्षा देकर पहुंचे संतोष, अशोक, नरेश, सुमन, सीमा प्रीति, संगीता, अनु, अधम नेगी ने बताया कि सरकार ने अतिरिक्त नंबर यानी साक्षात्कार हटा कर परीक्षार्थियों के हक में अच्छा कदम उठाया है। इससे भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें