रिकांगपिओ(किन्नौर)। रिकांगपिओ में रविवार को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से पुलिस एसआई परीक्षा का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रिकांगपिओ में किया गया। जिसमें 73 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
रिकांगपिओ में 139 अभ्यर्थियों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 63 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। जानकारी देते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं परीक्षा केंद्र अधीक्षक अशोक नेगी ने बताया कि केंद्र में उप अधीक्षक सहित 6 पर्यवेक्षक और 4 अतिरिक्त कर्मचारियों ने ड्यूटी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कल्पा ब्लॉक के नायब तहसीलदार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से आए सहायक समन्वयक रमेश कुमार भी इस परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहे।