करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग के चुनावों के लिए मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम गौरव महाजन की अध्यक्षता में पहली रिहर्सल हुई। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए टीमवर्क और आपसी तालमेल पर जोर दिया।
विज्ञापन
ईवीएम का परिवहन केवल सरकारी वाहनों से पुलिस सुरक्षा में होगा। निजी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों को मतदाता सूची की जानकारी लेकर वोट प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाना और 100 मीटर के दायरे में प्रचार निषिद्ध रहेगा। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी पृथी चंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद