फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों को जलने से बचाने में सभी करें सहयोग : डॉ. चमन राव

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। जंगल में बढ़तीं आग की घटनाएं चिंता का विषय है। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है और वन्य जीव मारे जा रहे हैं। अभी कुछ समय से आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो चिंताजनक है। वन मंडल अधिकारी आनी डॉ. चमन राव ने कहा कि लोगों की सतर्कता और सहयोग से ही वन संपदा को नुकसान से बचाया जा सकता है। वन विभाग बार-बार लोगों को जंगलों में लगने वाली आग के बारे में जागरूक कर रहा है, लेकिन लोग आग से जंगलों को बचा नहीं पा रहे हैं। पंचायत में वन मित्र रखे गए हैं, जो आग बुझाने और लोगों को आग न लगाने के बारे में जागरूक कर रहे हैं। डॉ. राव ने बताया कि जलती बीड़ी और सिगरेट फेंक देना, पिकनिक और कैंपिंग के बाद आग को पूरी तरह न बुझना आग की घटनाओं का मुख्य कारण है। इसके अलावा खेतों की पराली जलाते समय आग का नियंत्रण से बाहर हो जाना भी कारण है। एक छोटी सी चिंगारी हजारों पेड़ों, वन्य जीवों और पर्यावरण को क्षति पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें