फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील की बड़ाच पंचायत के भाटानाल गांव में पिछले 15 सालों से पेयजल की समस्या आज तक हल नहीं हुई। जिस कारण लोगों में जलशक्ति विभाग रामपुर के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 10 दिन के बाद पानी आ रहा है।
विज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर सीटू कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सोमवार को अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग कार्यालय रामपुर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सीटू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द पानी की समस्या का हल नहीं किया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आरसी नेगी ने बताया कि भाटानाल क्षेत्र में पानी की समस्या आ रही है। तीन दिन के अंदर पाइप लाइन बिछा कर लोगों की समस्या को हल किया जाएगा। उन्होंने ननखड़ी क्षेत्र में तैनात सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग राकेश नेगी को तीन दिन में पानी की समस्या का हल करने का आदेश जारी किया। इस मौके पर सीटू नेता बिहारी सेवगी, दयाल सिंह, प्रेम चौहान, तुलाराम, आशु भारती, दयाल सिंह, ओम प्रकाश भारती, कौशल्या, शीला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें