फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के खिलाफ रामपुर में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वयक समिति के आह्वान पर रामपुर में सोमवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने 3 कृषि कानूनों के विरोध में और दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया और इस बिल को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को कुचलने पर आमादा है जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने केंद्र सरकार को तानाशाह करार दिया है और कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों नए कृषि कानून पूर्णत: किसान विरोधी हैं। किसानों की फसलों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिये विदेशी-देशी कंपनियों और बड़े पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश रची जा रही है। इन कानूनों से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की अवधारणा को समाप्त कर दिया जाएगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम के कानून को खत्म करने से जमाखोरी, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। इससे बाजार में खाद्य पदार्थों की बनावटी कमी पैदा होगी और खाद्य पदार्थ महंगे हो जाएंगे। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द से जल्द इन तीनों कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर प्रेम चौहान, तुला राम, आशु भारती, दयाल सिंह, ओम प्रकाश भारती, बिहारी सेवगी, कौशल्या, शीला, बीना, धर्मपाल, महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें