फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क किनारे बैठे टैटू बनाने वालों के उपकरण जब्त

विज्ञापन
ठियोग में अवैध टैटू और अनधिकृत स्ट्रीट वेंडिंग का सामान जब्त करती संयुक्त टीम। संवाद
विज्ञापन
ठियोग में अवैध टैटू और अनधिकृत स्ट्रीट वेंडिंग पर प्रशासन की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग शहर में अवैध टैटू गतिविधियों और अनधिकृत स्ट्रीट वेंडिंग के खिलाफ उपमंडल प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को एसडीएम की ओर से गठित संयुक्त टीम ने प्रेमघाट क्षेत्र में सड़क किनारे टैटू बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने टैटू बनाने वालों के उपकरण व सामग्री जब्त की और उन्हें मौके से हटाया। कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद ठियोग, पुलिस विभाग, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। प्रशासन के अनुसार इससे पहले 20 अगस्त को भी अवैध टैटू गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई थी। वहीं, ठियोग शहर में सड़क किनारे अनधिकृत रूप से कारोबार करने वाले स्ट्रीट वेंडरों के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। 17 और 21 अगस्त को की गई कार्रवाई के दौरान अनधिकृत विक्रेताओं को मौके से हटाया गया। प्रशासन ने ऐसे विक्रेताओं की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए गठित समिति को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उपमंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध टैटू और अनधिकृत स्ट्रीट वेंडिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार और सख्ती से जारी रहेगी। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क किनारे अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से टैटू बनाने वाले व्यक्तियों से टैटू न बनवाएं। ऐसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल उपमंडल दंडाधिकारी ठियोग के कार्यालय, संबंधित विभाग या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें