फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

विज्ञापन
हिमरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। स्रोत: स्कूल प्रबंधन 
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमरी में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय से बाजार तक एक जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसमें सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय में नारा लेखन, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। प्रधानाचार्य मोहर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता अरुण देव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें