फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉ. सचिन कटोच मुंबई में देंगे बतौर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेवाएं

विज्ञापन
नित्थर के सचिन कटोच का प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में हुआ चयन। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के डॉ. सचिन कटोच का चयन मुंबई में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में बतौर प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में हुआ है। डॉ. सचिन कटोच शकरोली गांव के निवासी हैं। डॉ. सचिन कटोच के पिता विचित्र कटोच और माता निर्मला कटोच शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। मार्च 2016 में 12वीं पास करने के बाद सितंबर 2016 में पहले ही प्रयास में एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और आईजीएमसी शिमला में प्रवेश मिला। वर्ष 2022 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लूहरी हाइड्रो परियोजना में चिकित्सक के पद पर सेवाएं दीं। डॉ. सचिन कटोच वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर के होनहार छात्र रहे हैं। इस उपलब्धि से पूरे कटोच परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर सहित स्टाफ ने इस उपलब्धि पर सचिन कटोच को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें