फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वन परिक्षेत्र बंदरूनी में रोपे 500 पौधे

विज्ञापन
पर्यावरण सरंक्षण समिति घयाल खनेटी क्यारी पौध रोपण कार्यक्रम के दौरान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोटखाई(रोहड़ू)। पर्यावरण सरंक्षण समिति घयाल खनेटी क्यारी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से वन क्षेत्र एकांत वन बंदरूनी में पौधरोपण किया। स्वर्गीय राजेंद्र बेकटा की स्मृति में समिति ने 500 पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण समिति के महासचिव शिव प्रताप भीमटा ने बताया कि भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। बरसात में वर्षा नहीं होती और सर्दियों में बर्फ नहीं पड़ रही है। यह पर्यावरण की दृष्टि से बहुत घातक संकेत है, इसलिए सभी लोगों को समय रहते जंगलों को बचाना आवश्यक है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए जंगल, जल और प्रकृति को बचाना अनिवार्य है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने संकल्प लिया कि हर वर्ष क्षेत्र में पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें