फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डिग्री कॉलेज भवन के निर्माण में रोड़ा बने कब्जे हटाए

विज्ञापन
निरमंड कॉलेज की भूमि पर बने अवैध कब्जे को हटाती मशीन। संवाद
विज्ञापन
राजस्व विभाग समेत संयुक्त विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
विज्ञापन

कॉलेज की भूमि पर बनी गोशाला, स्टोरेज टैंक और अस्थायी मकान हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज भवन में रौड़ा बने तीन अवैध कब्जों को राजस्व विभाग, प्रशासन समेत संयुक्त विभागीय टीम ने हटा दिया है। अनाधिकृत निर्माण के चलते कॉलेज भवन का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। हालांकि, मौके पर कार्रवाई करने गई टीम के समक्ष तीनों कब्जाधारियों ने बिना किसी आपत्ति के कब्जों को छोड़ दिया। अब कॉलेज का निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। एक दशक से निरमंड कॉलेज को नए भवन का इंतजार है। लंबे अरसे से सैकड़ों विद्यार्थी पुराने प्राथमिक स्कूल भवन में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नए कॉलेज परिसर के निर्माण के लिए निरमंड के साथ लगते क्षेत्र में 35 बीघा जमीन अलॉट की गई है और यह शिक्षा विभाग के नाम पर दर्ज है। यहां कुछ समय पहले कॉलेज परिसर और भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन जिस जमीन पर कार्य किया जा रहा था, वहां पहले से अनाधिकृत रूप से गोशाला, पानी का स्टोरेज टैंक और अस्थायी मकान का निर्माण किया गया था। ऐसे में यहां कार्य करने में परेशानी आ रही थी। समस्या को देखते हुए उपमंडलीय प्रशासन निरमंड ने संयुक्त विभागीय टीम गठित कर कब्जे हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। एसडीएम मनमोहन सिंह के निर्देशानुसार कानूनगो, पटवारी, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग, पुलिस थाना निरमंड के एएसआई, कांस्टेबल और निरमंड कॉलेज के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जों का जायजा लिया। टीम ने अनाधिकृत रूप से किए गए कब्जों को हटाने के कब्जाधारियों को निर्देश दिए। सभी तीनों कब्जाधारियों ने बिना किसी विलंब के अवैध कब्जों को छोड़ दिया। बताते चलें कि डिग्री कॉलेज की भूमि पर पूरन, गांव प्लानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू ने गोशाला, दिनेश कुमार, गांव प्लानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू ने पानी के स्टोरेज टैंक और कमलेश, गांव जुग्गो, तहसील ठियोग, जिला शिमला ने अस्थायी मकान का बनाया था, जिसे संयुक्त विभागीय टीम ने हटाया। अब मौके पर चल रहे निर्माण कार्य में कोई गतिरोध नहीं रहेगा। निरमंड कॉलेज के विद्यार्थियों को जल्द ही नए भवन की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के निर्माण स्थल पर किए गए अनाधिकृत तीन कब्जों को हटा दिया गया है। अब कॉलेज के निर्माण कार्य को गति मिल पाएगी। अवैध कब्जों को हटाने के लिए संयुक्त विभागीय टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई की है। - मनमोहन सिंह, एसडीएम निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें