फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में 28 अगस्त से हटेंगे वन भूमि से कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
आज विभिन्न विभागों के अधिकारी करेंगे मॉकडि्रल, 22 लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा किया
विज्ञापन

पुलिस और होमगार्ड और वन विभाग के जवान रहेंगे तैनात
ननखड़ी के लोगों को बंदूकों को थाना में जमा करने के दिए हैं आदेश



संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी में 22 लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा किया है। इस पर 27 अगस्त से वन विभाग कार्रवाई शुरू कर देगा। ननखड़ी में मंगलवार को सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाने के लिए मॉकडि्रल करेंगे। उसके बाद 28 अगस्त से 22 लोगों ने जो अवैध कब्जे किए हैं, उन्हें तुरंत हटा दिया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और होमगार्ड सहित वन विभाग के जवान तैनात रहेंगे। इस अवैध कब्जा को हटाने के लिए प्रशासन ने पहले से ही ननखड़ी क्षेत्र के लोगों को अपने बंदूकों को पुलिस थाना में जमा करने के आदेश जारी किए थे। वन भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर वन परिक्षेत्र ननखड़ी के 22 लोगों को 27 अगस्त, 2024 तक वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए वन विभाग रामपुर ने नोटिस दिया है। इस बेदखली नोटिस का पालन न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वन मंडलाधिकारी रामपुर बुशहर गुरहर्ष सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए विभाग वन भूमि क्षेत्र से अवैध कब्जे हटा रहा है। उच्च न्यायालय के इन आदेशों का अनुपालन पूरे राज्य में वन एवं राजस्व अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। यादि कब्जा की गई वन भूमि पर कोई निर्माण /संरचना है तो वह हिमाचल प्रदेश सरकार या वन विभाग में निहित होगा और उसका राज्य सरकार या वन विभाग उपयोग करेगा। उच्च न्यायालय ने विकल्प दिया है कि यदि लोग फिटिंग/ निर्माण से जुड़ी सामग्री वन भूमि से खुद ही हटाना चाहें तो उन्हें 30 अक्तूबर, 2024 तक समय दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें लिखित में देना होगा कि अक्तूबर से पहले अपने खर्च पर संरचना की सामग्री को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें