फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने जयराम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एनपीएस कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा की अध्यक्षता में विधायक नंद लाल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली और केंद्र की 2009 की अधिसूचना को लागू करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उचित सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। यह मुहिम पूरे प्रदेश में जारी है। केंद्र सरकार सहित कई राज्यों की सरकारें अपने कर्मचारियों को पेंशन दे रही हैं। इसके लागू होने से आंशिक तौर पर कुछ राहत कर्मचारियों को मिलेगी। इसके तहत कर्मचारियों को अपंगता होने पर पारिवारिक पेंशन का भी प्रावधान है जबकि प्रदेश के कर्मचारी इससे महरूम हैं। एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि एनपीएस कर्मचारी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय से पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर लामबंद हैं। इस संदर्भ में वे कई बार पूर्व सरकार से लेकर वर्तमान सरकार तक कई आंदोलन कर चुके हैं और कई बार मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों से भी मिल चुके हैं लेकिन, सरकार का अभी तक उदासीन रवैया ही रहा है। इससे इन कर्मचारियों में अपने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। कुशाल शर्मा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन की बहाली और केंद्र की 2009 की अधिसूचना को अमलीजामा पहनाएगी।
इस अवसर पर कार्य निरीक्षक महासंघ के प्रदेश महासचिव प्रेम चौहान, एनपीएस कर्मचारी महासंघ रामपुर के कोषाध्यक्ष धनसुख, कमलानंद शर्मा, प्रताप चौहान, सोहन लाल सोहनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें