भावानगर (किन्नौर)। भावानगर में वीरवार को सड़क सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों को जागरूक किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कार्य किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। इस मौके जेएसडब्यू के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जेएसडब्यू कंपनी छोल्टू में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान मुख्यातिथि का स्वागत करते कंपनी के अ