फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खिलाड़ी बोलीं-रेणुका की तरह देश के लिए खेलना सपना

विज्ञापन
दत्तनगर स्थित साई क्रिकेट अकादमी के खिलाडिय़ों महिला विश्व कप जीतने पर जताई खुशी। संवाद
विज्ञापन
रेणुका के शानदार प्रदर्शन पर साई अकादमी की खिलाड़ियों में खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की साईं अकादमी दत्तनगर की खिलाड़ियों ने महिला भारत टीम की जीत पर खुशी प्रकट की है। टीम में रोहड़ू की रेणुका सिंह ठाकुर के दमदार प्रदर्शन से वे काफी उत्साहित हैं। अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं लवन्या, नव्या और अंशिका सानी ने कहा कि रेणुका ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराने में अहम योगदान दिया है। महिला वनडे विश्वकप में रेणुका का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। इससे हमें काफी प्रेरणा मिली है। हमारा सपना भी उनकी तरह देश के लिए क्रिकेट खेलने का है। अकादमी के कोच साहिल सानी ने कहा कि अकादमी में 60 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें से आठ छात्रा खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं और भावी भविष्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। साहिल सानी ने कहा कि तीन छात्रा खिलाड़ी अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें