फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अश्व प्रदर्शनी में इस वर्ष हुआ 150 घोड़ों का व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
.उत्तराखंड, आनी और अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने खरीदे घोड़े
विज्ञापन

. प्रदर्शनी में इस वर्ष कुल 282 अश्वों का हुआ पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी सोमवार को संपन्न हो गई। बीते वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार प्रदर्शनी में 282 अश्वों और खच्चरों का पंजीकरण हुआ। सोमवार को अश्वों की प्रतियोगिताओं के साथ प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस बार बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक संख्या में अश्व पहुंचे। अश्वों के कारोबार में भी इजाफा हुआ है। लवी मेला कमेटी और पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में इस वर्ष 150 घोड़ों और खच्चरों की बिक्री हुई। विभाग ने रविवार तक अश्वों की पंजीकरण प्रक्रिया आयोजित की। इस साल स्पीति से प्रदर्शनी में कुल 121 घोड़े पहुंचे थे। स्पीति क्रॉस ब्रीड के 57 अश्व, अन्य अवर्णनीय नस्लों के 46 घोड़े और 58 खच्चरें प्रदर्शनी में पहुंचीं। हालांकि, जिला प्रशासन के आह्वान के बाद पशुपालन विभाग की इस साल की प्रदर्शनी अधिक सफल रही। क्षेत्र के लोगों ने पाटबंगला मैदान में तीन दिन प्रदर्शनी का खूब आनंद लिया। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजित समिति के सचिव एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष अश्व प्रदर्शनी में कुल 282 अश्वों का पंजीकरण हुआ। प्रदर्शनी में कुल 150 घोड़े बिके। प्रदर्शनी में पहुंचे अश्व पालकों के लिए ठहरने, अश्वों के चारे, स्वास्थ्य जांच के उचित प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें