चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र चौपाल, देवत, शंठा, मझोटली, थाना, बोधना, सरांह, धबास, खादर, लिंग्जार और खगना में तीन जून को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल चौपाल हिमांशु नैनवाल ने बताया कि लास्टा धार 22 केवी एचटी लाइन में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण बिजली बंद रहेगी। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद