रिकांगपिओ (किन्नौर)। 22 केवी भोकटू-पूर्वनी फीडर की लाइन में मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते 17, 18, 21 और 22 अक्तूबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता टाशी छोडुप नेगी ने बताया कि इस अवधि के दौरान पूर्वनी गांव, ग्रेफ, भारतीय खाद्य निगम, साडा प्लांट, पोवारी और तेलंगी-दाखो क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।