रामपुर बुशहर। विद्युत उपमंडल जगातखाना के ब्रौ क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत कार्य शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत क्षेत्र में वीरवार से 17 जनवरी तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल जगातखाना के तहत आरडीएसएस योजना के तहत ब्रौ बाजार में विद्युत आपूर्ति का सुधारीकरण कार्य शुरू हो चुका हैं। योजना के तहत क्षेत्र में नई विद्युत लाइनें बिछाने का कार्य वीरवार से शुरू होगा। 17 जनवरी तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यपूर्ति तक ब्रौ बाजार के कुछ क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड जगातखाना के सहायक अभियंता अमर ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे हैं। आरडीएसएस योजना के तहत नई लाइनें बिछाने और आवश्यक सुधार कार्य किए जाने हैं। उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।