फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 100 बोरी तक सेब देने पर जमाबंदी नहीं अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीएमसी ने अपनी गाइडलाइन में किया बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। एचपीएमसी ने अब 100 बोरी तक सेब देने वाले बागवानों के लिए जमाबंदी की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। राज्य सहकारी फल सब्जी विपणन एवं प्रसंस्करण संघ (एचपीएमसी) ने अपनी गाइडलाइन में बदलाव किया है। इसमें लघु और मध्यम वर्ग के बागवानों को सीधा लाभ मिलेगा। पहले एचपीएमसी ने सेब एमआईएस योजना के तहत उद्यान कार्ड के साथ जमाबंदी को अनिवार्य कर दिया था। इसके चलते बागवानों को पटवारखानों और लोकमित्र केंद्रों के अनावश्यक चक्कर काटने पड़ रहे थे। इस निर्णय से विशेषकर छोटे और मध्यम बागवान परेशान थे। इस फैसले से लघु बागवानों को बड़ी राहत मिली है और उन्हें अब अतिरिक्त कागजी औपचारिकताओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा, जुब्बल मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी मांटा ने कहा कि चेतन बरागटा ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था। यह फैसला बागवानों के हित में एक ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें