भावानगर (किन्नौर)। 66/22 केवी सब स्टेशन नाथपा के मरम्मत कार्य के चलते भावावैली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों भावानगर, सोल्डिंग, बरी, पोंडा, डेट सुंगरा, नाथपा, तारंडा, सुंगरा, पानवी, जानी, रामनी और चगांव में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी नेगी ने बताया कि खराब मौसम के चलते कार्य पूर्ण नहीं होता है, तो अगले दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।