फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द रातों में बिजली के अघोषित कट बने आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र में इन दिनों हर रोज बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है तो बिजली कट लगना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों के विद्युत संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, बिजली कट लगने से उपभोक्ताओं को सर्द रातें काटना भी मुश्किल हो रहा है। नित्थर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के कला अध्यापक प्यारजीत आजाद का कहना है कि नित्थर में बिजली के अघोषित कट लगने से जनता परेशान है। आए दिन बिजली के अघोषित कटों से लोगों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बोर्ड और नेताओं पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि बिजली का लोड कम होने पर नित्थर और देलठ क्षेत्र की जनता को ही सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने बिजली बोर्ड से अघोषित कटों से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
उधर, बिजली बोर्ड आनी के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विजय ठाकुर का कहना है कि नित्थर में इन दिनों कुमारसैन में मरम्मत कार्य की वजह से परेशानी हो रही है, जिसकी सूचना क्षेत्रवासियों को भी है। उन्होंने कहा कि इन दिनों नोगली से नित्थर के लिए सप्लाई दी जा रही है। लोड कम होने की वजह से कट लग रहे हैं। जल्द समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें