रोहड़ू। विद्युत मंडल चिड़गांव के आंध्रा अनुभाग के तहत रोहल पंचायत के तंदवाली गांव में बोर्ड ने 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। पंचायत के पाबा व रिंडोली क्षेत्र के लोगों की लो वोल्टेज की समस्या का लंबे समय बाद हल हो गया है।
ग्राम पंचायत रोहल के प्रधान संजीव सूर्याण ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली बोर्ड का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के लगने से लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो गई है। इससे पहले चिचवाड़ी गांव में लगा ट्रांसफार्मर भी अब अतिरिक्त लोड मुक्त हो चुका है। लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत प्रधान ने विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता रोहडू संजीव रावत, सहायक अभियंता श्याम लाल, कनिष्ठ अभियंता मंगत राम सहित बोर्ड के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।