फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस तक बिजली बिल जमा न किए तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामुपर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत बोर्ड की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि उपभोक्ताओं के पास फंसी हुई है। समय पर बिजली बिल जमा न होने से बोर्ड को अच्छी खासी चपत लग रही है। लंबे समय से उपभोक्ताओं की ओर से बकाया बिजली बिल जमा न करवाना बोर्ड के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं, बोर्ड ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि यदि 20 जुलाई तक बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना काल के बीच और इससे पहले उपमंडल के विभिन्न क्षेेेेेेेत्रों में विद्युत बोर्ड रामपुर के पास उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाए हैं। उपभोक्ताओं की ओर से समय पर बिल जमा न करना बिजली बोर्ड की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। वहीं, विद्युत बोर्ड को बिजली बिल के पैसे जमा न करने से लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड की ओर से कई बार उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के फरमान भी जारी किए गए हैं। बावजूद इसके कई उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली बोर्ड रामपुर सब डिविजन के तहत बोर्ड की करीब डेढ़ करोड़ की बिजली बिल की राशि उपभोक्ताओं के पास फंसी हुई है। बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए फरमान जारी किया है कि 20 जुलाई तक बिजली उपभोक्ता बकाया बिल की राशि अदा करें। यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक बिल जमा नहीं करता है तो उसका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। उधर, सहायक अभियंता प्रदीप नेगी ने बताया कि काफी लंबे समय से उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया है। रामपुर में कामर्शियल और घरेलू बिजली बिल की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि उपभोक्ताओं ने जमा नहीं की है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 20 जुलाई से पहले बिल की बकाया राशि जमा कर दें अन्यथा उसके बाद बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें