फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो दिन से बिजली गुल, बाग डुम्हेर पंचायत के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। बाग डुम्हेर पंचायत में दो दिन से बिजली गुल है। वीरवार को आधा दिन और शुक्रवार को सुबह से शाम तक बिजली ठप रहने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी का मौसम शुरू होते ही विद्युत बोर्ड मरम्मत कार्य में जुट जाता है, जबकि ऐसे कार्य सर्दी से पहले पूरे कर लिए जाने चाहिए थे। सर्दियों में ठंड अधिक होने के कारण हीटर, गीजर और अन्य विद्युत उपकरणों की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे समय में लंबे बिजली कट लगने से बुजुर्गों और बच्चों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि लाइन की मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्य समय रहते पूरे किए जाएं। बिजली आपूर्ति को सुचारु रखा जाए, ताकि सर्दी के इस मौसम में लोगों को अनावश्यक दिक्कतों से जूझना न पड़े। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता कोटखाई वरुण धीमान ने कहा कि एचटी लाइन की मरम्मत कार्य के चलते कट लगाने पड़ रहे हैं। बर्फबारी से पहले लाइन को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें