फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे सहायिका के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
22 जनवरी तक करें आवेदन, 27 को एसडीएम कार्यालय रामपुर में होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना कार्यालय रामपुर की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र सयाना गौरा, बरशोल, खुन्ना, निचला डकोलढ़ और खलटी खनाश में सहायिका के पद भरे जाएंगे। महिला अभ्यर्थी 22 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं और 27 को एसडीएम कार्यालय रामपुर में साक्षात्कार होंगे।निदेशालय की ओर से जारी आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता चयन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों सयाना गौरा, बरशोल और खुन्ना के लिए संबंधित पंचायत क्षेत्र से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र निचला डकोलढ़ के लिए नगर परिषद रामपुर के वार्ड-7 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र खलटी खनाश के लिए संबंधित क्षेत्र से आवेदन स्वीकार होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी और उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 27 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे एसडीएम कार्यालय रामपुर के कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि धारगौरा पंचायत के सयाना गौरा, शिंगला पंचायत के खुन्ना, तकलेच पंचायत के बरशोल, नगर परिषद रामपुर के निचला डकोलढ़ और शाहधार पंचायत के खलटी खनाश में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। इच्छुक आवेदनकर्ता संबंधित ग्राम पंचायत के स्थायी निवासी हो। अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर समस्त प्रमाण पत्रों की स्वसत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर के कार्यालय में 22 जनवरी तक शाम 5:00 बजे तक जमा करें। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं होनी चाहिए। आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें