फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
चौपाल में विरोध पर्दशन के दौरान बिजली बोर्ड के कर्मचारी
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल, नेरवा और कुपवी में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने पेन डाउन और टूल डाउन हड़ताल की। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रखीं। दोपहर बाद बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर चौपाल यूनिट के प्रधान एवं स्टेट बॉडी के उप प्रधान जय दत्त शर्मा की अध्यक्षता में निजीकरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें कर्मचारियों, अभियंता, आउटसोर्स कर्मी और बिजली बोर्ड के पेंशनरों के साथ विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। यूनिट के प्रधान एवं स्टेट बॉडी के उप प्रधान जय दत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों पर बिजली कंपनियों के निजीकरण के लिए दबाव बना रही है। इसी दिशा में बिजली कानून में कई संशोधन प्रस्तावित किए जा चुके हैं। हाल ही में ऊर्जा मंत्रालय ने विद्युत संशोधन विधेयक-2025 का मसौदा लाया है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में बिजली वितरण का कार्य निजी हाथों में सौंपा गया है, वहां यह प्रयोग अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका है। इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी वित्तीय एवं प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार शेष सरकारी बिजली कंपनियों को भी प्रतिस्पर्धा के नाम पर निजी हाथों में देने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें