फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेल और मोबाइल पर मैसेज से भेजे जा रहे बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में आरडीएसएस योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, उनको बिल महीने की 10 तारीख से पहले जारी किया जा रहा है। यह बिल उपभोक्ता को मेल या मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से भेजा जा रहा है। विद्युत उप मंडल नेरवा के कनिष्ठ अभियंता भारत भूषण कुमार ने बताया कि यदि उपभोक्ता को मेले या मोबाइल मैसेज पर बिल प्राप्त नहीं हो रहा है, तो वे उपमंडल कार्यालय में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं। उपभोक्ता एचपीएसईबीएल मोबाइल एप या जी पे जैसे किसी अन्य बिल भुगतान एप के माध्यम से बिल की जानकारी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त बिल की जानकारी प्राप्त करने के लिए उपमंडल कार्यालय नेरवा में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें