ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन पब्लिक स्कूल के कक्षा छठी के छात्र अनमोल ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूल के प्रधानाचार्य कनिका बिष्ट ने छात्र की उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विद्यालय के कई छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अनमोल की इस उपलब्धि पर विद्यालय और अभिभावकों में खुशी की लहर है।