फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चड़ोली पंचायत के शवलावग गांव में लोगों की छतों रास्तों में झूल रहे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा। उपमंडल चौपाल की कुपवी तहसील की ग्राम पंचायत चड़ौली के शबलाबग गांव को जाने वाली विद्युत लाइन लोगों के घरों की छतों को छूकर गुजर रही है। इस लाइन में लगे बिजली के खंभे सड़ कर टूट चुके हैं। बिजली के तार नजदीक होने के कारण गांव के लोग खौफ में हैं। रास्तों खेतों और घरों की छतों पर झूल रही बिजली की लाइनों से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

इस गांव को करीब पंद्रह साल पहले लकड़ी के खंभों में लाइन बिछाकर विद्युत आपूर्ति की गई थी । डेढ़ दशक बीत जाने के बाद लकड़ी के खंभे सड़ कर जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। कई स्थानों पर बिजली की लाइन जमीन से थोड़ा ऊपर है। ऐसे में जगह-जगह हादसे का खतरा पैदा हो गया है। चड़ौली पंचायत निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत सूर्यवंशी, शेर सिंह, शोभा राम, जसविंदर नांटा, सोहन सिंह, राजगल सिंह, सुदेश, हरी सिंह पचनाइक, अनागर सिंह, साहिल एवं गुलाब सिंह का आरोप है कि बिजली बोर्ड को कई बार इन खंभों को बदलने की गुहार लगाई गई। अभी तक गांव के लोगों को केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को पिछले साल सात जुलाई को कुपवी में आयोजित सरकार के कार्यक्रम जनमंच में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के समक्ष उठाया गया। जनमंच के दौरान गांव वासियों को तीन माह के भीतर खंभे बदलने का आश्वासन दिया गया था। उसके बाद छह माह बीतने पर भी कोई कदम नहीं उठाया गया। अब गांव के लोगों में बिजली बोर्ड और सरकार के प्रति रोष है। विद्युत उपमंडल चौपाल का कार्यभार संभाल रहे सहायक अभियंता चौपाल गुरमीत सिंह का कहना है कि मामला विभाग के ध्यान में है। नए खंभों की सप्लाई आने पर गांव की लाइन को प्राथमिकता के आधार पर बदल दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें