फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार गिरने से चौपाल और नेरवा में लगेंगे बिजली कट

विज्ञापन
देहा चंबी के बीच पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली की लाईन - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा(रोहडू़) डेढ़ महीने से नेरवा और चौपाल के लोग बिजली के कटों से परेशान हैं। इसकी वजह यह है कि चौपाल-देहा मार्ग पर विस्तारीकरण के कार्य के लिए की गई कटिंग के कारण अब बरसात के मौसम में पेड़ गिर रहे हैं, जिससे बिजली के तारों को नुकसान पहुंच रहा है। इस वजह से चौपाल और नेरवा के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग ने दो साल पहले चौपाल-शिमला सड़क को चौड़ा करने के लिए देहा और चंबी के बीच करीब आठ किलोमीटर सड़क के हिस्से में खुदाई की है।
विज्ञापन

अवैज्ञानिक तरीके से की गई खुदाई से सड़क किनारे खड़े देवदार के सैकड़ों पेड़ों की जड़ें खोखली हो गई हैं। इस वजह से बरसात के मौसम में पेड़ जगह-जगह गिर हैं। इस वजह से सड़क किनारे से गुजर रही नेरवा और चौपाल को बिजली की आपूर्ति करने वाली लाइन टूट रही है। इससे दो से तीन दिन तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात बिजली लाइन पर देवदार का पेड़ गिरने से पूरे उपमंडल चौपाल में बिजली आपूर्ति गुल हो गई है।
इसके बाद शनिवार को सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोर्ड ने बिजली आपूर्ति को बहाल किया, लेकिन शनिवार शाम करीब पांच बजे एक बार फिर पेड़ के गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति फिर बाधित हो गई। इससे लोगों को शनिवार को भी बिना बिजली के लिए रहना पड़ा। हालांकि बोर्ड कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं नेरवा में छात्र वर्ग की अंडर-19 आयु वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी सैकड़ों छात्रों को दो रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
मार्ग पर की गई खुदाई को लेकर क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि पिछले दो सालों से गिर रहे पेड़ों को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे लगातार पेड़ों के गिरने का सिलसिला जारी है।
अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल चौपाल चंद्रसेन ने कहा कि देहा और चंबी के बीच पेड़ों के बार-बार गिरने से बिजली लाइन और खंभे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसके कारण बार-बार बिजली गुल होने की समस्या भी आ रही है। विभाग क्षतिग्रस्त लाइन और खंभों की मरम्मत कर बिजली बहाल करने का लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें