फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर विकास खंड की 11 पंचायतों में 7 महिला और 4 पुरुष प्रधान बने

विज्ञापन
डंसा पंचायत में पदमा कुमारी दूसरी बार बनी प्रधान। संवाद
विज्ञापन
एक पंचायत में निर्विरोध, तो एक में चुनाव रद्द होने से लटका चुनाव परिणाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रामपुर और ननखड़ी विकास खंड की 19 पंचायतों में मंगलवार को पहले चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। अपराह्न 3 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद संबंधित पंचायतों के मतगणना केंद्रों में मत पेटियों को पहुंचाया गया, जहां सेक्टर अधिकारी की देखरेख में मतों की गणना की गई। रामपुर विकास खंड की 11 पंचायतों में 7 महिला और 4 पुरुष प्रधान, जबकि ननखड़ी में चार पुरुष और 2 महिला प्रधान चुनकर आए हैं। पंचायतीराज चुनाव को लेकर 26 मई को पहले चरण की मतदान प्रक्रिया आयोजित हुई। मतदान के बाद चुनावी नतीजे देर रात तक घोषित हुए।
विज्ञापन

रामपुर विकास खंड की कूट पंचायत पहले ही निर्विरोध चुन ली गई थी। वहीं, नरैण पंचायत के ब्रांदली-1 वार्ड में मतदान प्रक्रिया रद्द होने के कारण प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के नतीजे घोषित नहीं हो पाए हैं। अब 30 मई को इस वार्ड के लिए फिर से मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार नरैण पंचायत के ब्रांदली-1 पोलिंग बूथ में 30 मई को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी और पंचायत के चुनावी परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रामपुर और ननखड़ी विकास खंड के पंचायत वार चुनावी नतीजे

पंचायत प्रधान उप प्रधान
गोपालपुर ऊषा देवी अजय मोदी
ज्यूरी राजकांता प्रकाश
डंसा पदमा देवी राजेंद्र कुमार नेगी
रचोली वीना कुमारी ज्योति लाल
देवनगर होशियार सिंह दीपक राज
देवठी दीप कुमार विपिन
काशापाट प्यासु मल ईश्वर सनाटू
सरपारा इंद्र सिंह अर्जुन केदारटा
जघोरी सुनीता कुमारी विनोद कुमार चौहान
कूट सुषमा देवी विक्रम सिंह
रंगोरी सूरज कुमारी सुंदर सिंह
बौंडा गोपू राम भानू प्रताप
ननखड़ी अभिषेक मेहता बहादुर सिंह
टिप्पर मझोली बलवीर सिंह तस्वीर सिंह
करांगला ज्ञान सिंह सुशील कुमार
अड्डू हेम चंद चेत राम
खुन्नी पनोली पिंकी देवी अक्षय कुमार
खमाडी अनारकली जगमोहन

डंसा पंचायत में पदमा कुमारी दूसरी बार बनी प्रधान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें