फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद रोहड़ू के सात में से चार वार्ड अनारक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। नगर परिषद रोहडू में स्थानीय नगर निकाय चुनाव के लिए इस बार 6,875 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें से 3,759 पुरुष और 3,116 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर परिषद अध्यक्ष पद इस बार भी अनाराक्षित है। जिसे देखते हुए अधिकांश प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर परिषद रोहडू में सात वार्ड हैं। जिनमें से इस बार दो वार्ड सामान्य महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं। जिसमें वार्ड नंबर- 1 व वार्ड नंबर-2 शामिल हैं। वार्ड नंबर-6 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इसके अलावा वार्ड नंबर-3, वार्ड-4, वार्ड-5 व वार्ड- 7 को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद रोहडू के वार्ड नंबर-1 दशालनी में मतदाताओं की कुल संख्या 1261 है। वहीं वार्ड नंबर-2 अपर बाजार में मतदाताओं की कुल संख्या 651 है। वार्ड नंबर-3 मेन बाजार में 1608, वार्ड नंबर-4 सेरी और समाला में मतदाताओं की संख्या 1285 है। वार्ड नंबर- 5 बस स्टैंड एरिया में मतदाताओं की संख्या 359, वार्ड नंबर-6 ब्लाक में 992, वार्ड नंबर-7 कोर्ट रोड एरिया में मतदाताओं की कुल संख्या 719 है। नगर परिषद में लंबे समय से कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। वहीं बीते चुनावों में भाजपा समर्थित राधेश्याम अध्यक्ष बने थे। इस बार फिर से कांग्रेस और भाजपा में नगर परिषद पर अपना कब्जा जमाने की होड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें