ठियोग(रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग में पिछले लंबे अरसे से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद खाली चल रहा है। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद नप के इन मुख्य पदों को भरने के लिए मंगलवार को चुनाव होना था, लेकिन सात में तीन पार्षद इसमें नदारद रहे। जिसके कारण एक बार फिर से चुनाव टल गया। अब बुधवार दस बजे चुनाव प्रक्रिया के लिए एसडीएम ठियोग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। पूर्व में नप की अध्यक्ष रही बंदना सूद और उपाध्यक्ष अनिल कुमार जो कि भाजपा से संबंध रखते हैं। दोनों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर घमासान चला हुआ है। ऐसे में पूर्व में नप के नुमाइंदे रहे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पार्टी से इस्तीफे के बाद क्या फेरबदल हो सकता है, देखना दिलचस्प होगा।
पहले नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर पार्षद शांता शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर ललिता शर्मा रही। कुछ कार्यकाल बीताने के बाद बंदना सूद और अनिल ने इस कुर्सी को संभाला, लेकिन अभी पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ और एक मर्तबा फिर से नप के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर किस की ताजपोशी होगी, देखना दिलचस्प होगा।