नप रामपुर की वार्ड नंबर तीन से नामांकन वापिस लेती रूप कला
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के होने वाले उपचुनाव के लिए बिसात बिछ गई है। मुकाबला वार्ड नंबर तीन में होने जा रहा है। जबकि, पांच वार्ड से कांग्रेस समर्थित करण शर्मा की निर्विरोध लाटरी लग गई है। वीरवार को कांग्रेस समर्थकों के साथ चुके करण शर्मा ने रामपुर बाजार में विजय रैली निकाली। पांच नंबर वार्ड का फैसला निर्विरोध हो जाने से अब सबकी नजरें वार्ड तीन पर टिक गई हैं। यहां कांग्रेस समर्थित सुमन घागटा और भाजपा समर्थित शोभा देवी के बीच मुकाबला होगा। 17 नवंबर को चुनाव होना है। वीरवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन वार्ड नंबर तीन और पांच के कवरिंग प्रत्याशियों ने अपने-अपने नाम वापस लिए। वार्ड तीन से रूपकला और पांच वार्ड से राजेश गुप्ता ने अपने नाम वापस लिए। अब वार्ड तीन के लिए 17 नवंबर को रामपुर स्कूल में मतदान होगा।
तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि वार्ड नंबर तीन और पांच के दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। पांच नंबर वार्ड के करण शर्मा को निर्विरोध पार्षद चुना गया है। अब 17 नवंबर को वार्ड नंबर तीन के लिए उपचुनाव होगा। इसके लिए रामपुर स्कूल में मतदान प्रक्रिया करवाई जाएगी। वार्ड तीन में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। दोनों महिलाएं प्रत्याशी हैं। प्रत्याशियों के नाम फाइनल होते ही राजनीति गरमा गई है। 17 नवंबर को दोनों महिला प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला वार्ड तीन के मतदाता करेंगे।
---
कांग्रेस प्रत्याशी जीतीं तो मिल सकती है अध्यक्ष की कुर्सी
माना जा रहा है कि नप के वार्ड नंबर तीन से यदि कांग्रेस समर्थित पार्षद प्रत्याशी जीत दर्ज करती हैं तो नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर उनकी लाटरी लग सकती है। हालांकि, इसे तय नहीं माना जा रहा है लेकिन नगर परिषद रामपुर का इतिहास रहा है कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने ही नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस समर्थित सुमन घागटा और भाजपा समर्थित शोभा देवी चुनावी मैदान में है। नप में अध्यक्ष पद एससी, एसटी महिला के लिए आरक्षित है। 17 नवंबर को होने वाले मतदान के नतीजे आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
वार्ड नंबर पांच में र्निविरोध पार्षद जीतने के बाद कांग्रेस समर्थित कर्ण शर्मा अपने समर्थकों के ?- फोटो : RAMPUR-HP